तुर्किए ने फिलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवीय संकट का हवाला देते हुए इस्राइल के साथ सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। तुर्किए के व्यापार मंत्री ने कल एक बयान में कहा कि जब तक इस्राइली सरकार गजा तक पर्याप्त और निर्बाध मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित नहीं करती तब तक ये पाबंदियां कड़ाई से जारी रहेंगी।
दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष छह अरब अस्सी करोड डॉलर का व्यापार हुआ था। तुर्किए के फैसले पर इस्राइल के विदेश मंत्री इस्रेल काट्ज ने सोशल मीडिया पोस्ट में तुर्किए पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधियों तथा आम लोगों और व्यवसायियों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
पिछले महीने तुर्किए ने इस्राइल पर व्यापार प्रतिबंध लगाए थे। फिलीस्तीन गुट हमास ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इस्राइल लगातार गजा पर हमले कर रहा है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…