भारत ने कल रात दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 ओवर और 2 गेंदों में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ, भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है।





