अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने कहा, कनाडा ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई भी सबूत पेश नहीं किये

भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के पक्ष में कोई भी सबूत पेश नहीं किये हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने विदेशी हस्तक्षेप आयोग के समक्ष दिए गए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री का बयान इस बात की पुष्टि करता है जो भारत हमेशा से कहता आ रहा है। प्रवक्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो के शिष्टाचार रहित व्यवहार से भारत-कनाडा संबंधों को जो नुकसान पहुंचा है उसके लिए केवल जस्टिन ट्रूडो ही जिम्मेदार हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्वीकार किया है कि जब उनकी सरकार ने शुरू में भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था तब उनके पास ठोस सबूत नहीं थे। जस्टिन ट्रूडो ने खुलासा किया था कि उनके आरोप खुफिया जानकारी पर आधारित थे, न कि ठोस सबूतों पर।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

5 घंटे ago