भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से ‘‘पाक कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करने तथा एक शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने’’ को कहा। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन, जिसे मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है, पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पैगंबर मुहम्मद ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में समानता और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।’’ मुर्मू ने कहा, ‘‘आइए, हम पाक कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।’’

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

14 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

14 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

15 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago