भारत ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए अमरीका के साथ 31 एमक्यू-9बी प्री–डेटर ड्रोन खरीदने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य भारत की अभियान तैयारियों और सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। इनमें तीनों सेनाओं के लिए एमक्यू-9बी स्काई गार्डियन और सी-गार्डियन ड्रोन भी शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की उपस्थिति में अमरीका सरकार के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
मंत्रालय ने देश में ही साजो-सामान, रख-रखाव, मरम्मत और ड्रोन की देखरेख के लिए जनरल ऑटोमिक्स ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अलग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
ये 31 ड्रोन देश की रक्षा सेनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। ये ड्रोन चालीस हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग चार सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकते हैं और मिसाइल ले जा सकते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…