भारत ने रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इसमें आम नागरिकों की जान गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का यह पाकिस्तान का प्रयास है। प्रवक्ता ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।





