भारत

भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को आधारहीन बताते हुए दृढता से खारिज किया

भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को आधारहीन बताते हुए दृढता से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि कनाडा ने भारत और उसके राजनयिकों के खिलाफ अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में अभी कोई प्रमाण नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि ये दावे भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए ट्रूडो सरकार के राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रयास का हिस्सा प्रतीत होते हैं।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि कनाडा के पास 26 प्रत्‍यर्पण अनुरोध और कई अनंतिम गिरफ्तारी अनुरोध अब भी लंबित हैं। इनमें गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह गिल और लखबीर सिंह लांडा जैसे आतंकवाद के वांछित आरोपी शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के सदस्‍यों और गैंग के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में सुरक्षा संबंधी जानकारी कनाडा की सरकार के साथ साझा की है और उससे अनुरोध किया है कि इन्‍हें गिरफ्तार किया जाए तथा कानून के अनुसार इन पर कार्रवाई की जाए। प्रवक्‍ता ने कहा कि कनाडा सरकार ने इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जो बहुत गंभीर मुद्दा है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में भारत पर आरोप मढने से काम नहीं चलेगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

10 मिनट ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

2 घंटे ago