भारत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चार लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड उत्तरी पटियाला बाईपास के निर्माण के लिए 1255.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में घोषणा की कि उनके मंत्रालय ने 28.9 किलोमीटर लंबे, चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड उत्तरी पटियाला बाईपास के निर्माण के लिए 1,255.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में यातायात की भीड़ को काफी कम करना, क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना और माल एवं रसद की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना है। इस बनने वाले बाईपास से इस इलाके के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

नितिन गडकरी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा: “पंजाब में, हमने 28.9 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड उत्तरी पटियाला बाईपास के निर्माण के लिए 1255.59 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। यह नया बाईपास पटियाला के चारों ओर रिंग रोड को पूरा करेगा, जिससे शहर में यातायात की भीड़-भाड़ में काफी कमी आएगी। यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क में भी सुधार करेगी और माल एवं रसद की सुचारू आवाजाही को सुगम बनाएगी, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा।”

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

4 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

4 घंटे ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

4 घंटे ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

4 घंटे ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

5 घंटे ago