एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली में यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में कल भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-एक से हराया। कांस्य पदक के मुकाबले में मलेशिया और दक्षिण कोरिया आमने-सामने होंगे।
भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त देकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम के अन्य साथियों ने एक-एक गोल का योगदान दिया। कोरिया के सांगजुन हान ने एक गोल करके अपनी टीम की लाज बचाई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की पांच बार की विजेता भारतीय टीम, फाइनल में जापान का सामना कैसे करती है।





