वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है और यह जल्द ही पूरा होने की स्थिति में है। नई दिल्ली में भारत ऋण पूंजी बाजार शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रक्रियाओं संबंधी कुछ कारणों से द्विपक्षीय समझौते में देरी हुई, लेकिन अब यह अंतिम चरण में है। पीयूष गोयल ने आशा व्यक्त की कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर हो जाएंगे तथा यह अगले वर्ष मार्च या अप्रैल तक लागू हो जाएगा।
पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया है। 70 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त अर्थव्यवस्था वाले देशों के बाजारों में भारत को विशेष व्यापारिक रियायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौर से गुजर रहे आठ से नौ अन्य समझौतों के पूरा होने पर यह दायरा बढ़कर 85 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। घरेलू अर्थव्यवस्था के बारे में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, संघर्षों, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद भारत ने अपनी विकास गति बनाए रखी है।
पीयूष गोयल ने कहा कि वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में निर्यात लगभग 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। भारत का लक्ष्य वार्षिक निर्यात को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में निर्यात रिकॉर्ड लगभग 90 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम. जयशंकर ने नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात…
भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…
मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…
भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में…