सरकार ने कहा है कि भारत उन देशों से कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा जहां यह सस्ता और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला है। भारतीय तेल कंपनियां भू-राजनीतिक स्थिति और प्रतिबंधित न किए गए स्रोतों को ध्यान में रखते हुए तेल की खरीद करेंगी। विदेश मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कल कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति को यह जानकारी दी।
शशि थरूर ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में 30 सदस्यों में से 28 सदस्य उपस्थित थे और यह अत्यंत प्रभावी रही। शशि थरूर ने कहा कि बैठक का अधिकांश समय भारत-अमरीका व्यापार समझौते और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर केंद्रित रहा और रूसी तेल और कृषि उत्पादों सहित सभी विषयों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने प्रत्येक प्रश्न का विस्तृत उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने समिति को बताया कि भारत अमरीका के साथ अंतरिम समझौते को आखिरी रूप देने पर काम करेगा और लोगों को इसके विस्तृत विवरण के लिए इंतजार करना चाहिए। शशि थरूर ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जिन्हें सबसे कम दर मिली है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…