खेल

T20 क्रिकेट विश्‍व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्‍लैंड से

आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप के दूसरे सेमी-फाइनल में आज भारत का सामना इंग्‍लैंड से होगा। मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 24 रन से जीत दर्ज करने के बाद सुपर 8 राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रही। दूसरी ओर, इंग्लैंड सुपर 8 राउंड में दूसरे नंबर पर रही। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है जो फाइनल की राह तय करेगा। मैच में बारिश की वजह से असर पड़ सकता है। भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसकी सलामी जोड़ी है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में रोहित शर्मा की शानदार पारी के अलावा विराट कोहली का बल्‍ला नहीं चल पाया। कोहली पर इस करो या मरो वाले मैच में रन बनाने का दबाव है। भारतीय गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव की तिकडी मजबूत दिखी। इंग्लैंड की टीम भी मजबूत है जो सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देगी।

इससे पहले, टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आज सुबह दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्‍तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago