भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में बताया कि ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन के समर्थन से जुड़ी खबरों पर सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये खबरें पहले से ज्ञात तथ्यों की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले का एक सटीक, लक्षित और सुनियोजित जवाब था। इसका उद्देश्य पाकिस्तान से संचालित और उसके इशारे पर काम कर रहे राज्य प्रायोजित आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था। रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्वयं को जिम्मेदार राष्ट्र बताने वाले देशों को इस बात पर विचार करना होगा कि आतंकवादी ढांचे की रक्षा के प्रयासों का समर्थन उनकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है।
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…
भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…