भारत

भारत कल से शुरू होने वाली दो दिन की ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत कल से शुरू होने वाली दो दिन की ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगे। विदेश मंत्री ने आज सुबह चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना से मुलाकात की।

फ्रांसिस्को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भाग लेंगे।

फ्रांसिस्को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आज नई दिल्ली पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने बाजारों और स्रोतों में विविधता लाने, प्राथमिकता वाली वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने और सेवा अर्थव्यवस्था को सुगम बनाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago