insamachar

आज की ताजा खबर

India won four gold medals today, putting up a magnificent performance at the Asian Games in Japan.
खेल मुख्य समाचार

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते हैं।

जापान एशियाई खेलों में भारत ने आज जहां तीरंदाजी की कंपाउंड स्पर्धाओं में स्वर्णिम हैट्रिक लगाई वहीं निशानेबाजी में भी स्वर्णिम लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। भारतीय तीरंदाजों ने दबाव में शानदार संयम दिखाते हुए पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीम स्‍पर्धाओं में अपने-अपने खिताब बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीते। पुरुष कंपाउंड टीम में साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम ने फाइनल में चीन को हराया। उधर, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की महिला कंपाउंड टीम ने भी फाइनल में चीन को पराजित किया। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने फाइनल में शूट-ऑफ में कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने इस स्‍पर्धा में 2028 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है। निशानेबाजी की बात करें तो नीरू ढांडा और काइनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। मुक्केबाजी के रिंग में उतरें तो महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया घांघस और कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग में आज कांस्य पदक जीते। पदक तालिका में भारत 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य सहित कुल 59 पदकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *