भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। भारत श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम 206 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने छह विकेट लिए।





