खेल

भारत ने एशियाई ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते

भारत ने कल वियतनाम में एशियाई ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। सचिन पाहवा और प्रियंका छाबड़ा ने 35 प्लस वर्ग के मिक्‍सड डबल्‍स के फाइनल में रूबेन हेलबर्ग और चितलदा हेमासी को 11-9, 5-11, 11-9 से हराकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। जबकि महिला डबल्‍स में ईशा लखानी और पेई चुआन काओ की जोड़ी ने डांग किम नगन और टायक के को 15-7, 15-3 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष डबल्‍स में भारत के अनिकेत पटेल और रोहित पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता। 35 प्लस श्रेणी के पुरुष सिंग्‍ल्‍स में विजय मेनन ने यू हसन चेर को हराकर कांस्य पदक हासिल किया, जबकि महिला सिंग्‍ल्‍स में प्रियंका छाबड़ा ने मारिसा फोंगसिरिकुल को हरा कर भारत के लिए एक और कांस्य पदक जीता।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

51 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

53 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

57 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

1 घंटा ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago