चीनी ताइपे में आज सम्पन्न ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन नैना जैम्स ने महिलाओं की लॉग जम्प स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। उन्होंने छह दशमलव चार-तीन मीटर लम्बी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट पचास दशमलव छह-तीन सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में पांच दशमलव एक मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
कल डीपी मनु ने पुरुषों की जैवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में रजत जबकि विस्मया वीके ने महिलाओं की 400 मीटर दौड में कांस्य पदक जीता था।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…