भारत

IndiaAI ने साइबरगार्ड हैकथॉन के लिए प्रमुख विश्वविद्यालयों और तकनीकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व कर रही 20 शीर्ष टीमों को शॉर्टलिस्ट किया

इंडियाएआई मिशन ने इंडियाएआई साइबरगार्ड एआई हैकथॉन के लिए स्टेज 2 हेतु 20 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसे इंडियाएआई मिशन के इंडियाएआई एप्लीकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव के तहत लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य साइबर अपराध की रोकथाम, पहचान, जांच और अभियोजन में दक्षता बढ़ाने के लिए एआई का उपयोग करना है, जिससे नागरिकों का कल्याण बढ़ाया जा सके।

इंडियाएआई और आई4सी ने रणनीतिक हैकथॉन लॉन्च किया

इंडियाएआई ने आई4सी के साथ मिलकर इंडियाएआई साइबरगार्ड एआई हैकथॉन की घोषणा की है। इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य उन्नत तकनीकों, विशेष रूप से एआई का उपयोग करके साइबर सुरक्षा को बढ़ाना और साइबर धोखाधड़ी और अपराधों के बढ़ते खतरे का समाधान करना है।

एनसीआरपी के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 6,000 मामलों की रिपोर्ट आने के साथ, हैकथॉन का लक्ष्य मजबूत एआई-आधारित समाधान विकसित करना है जो इन खतरों का प्रबंधन और रोकथाम करने में सक्षम हों।

प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप, अनुसंधान संगठनों और नागरिक समाज से कुल 263 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिए तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए एक बहु-हितधारक समिति का गठन किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप हैकथॉन के स्टेज 2 के लिए 20 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago