भारत

भारतीय वायुसेना ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में GATE स्कोर के आधार पर प्रवेश की घोषणा की

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत योग्य उम्मीदवार इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा – जीएटीई (गेट) के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

इस नई पहल के तहत, वैध जीएटीई स्कोर वाले उम्मीदवार वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में परीक्षा के लिए सीधे चयन किए जाने के पात्र होंगे। चयन योग्यता के आधार पर होगा, इससे इन उम्मीदवारों को वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) जैसी प्रारंभिक लिखित परीक्षा से छूट मिल जाएगी। जीएटीई स्कोर योजना केवल तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए लागू होगी। एएफसीएटी, भारतीय वायु सेना की तकनीकी शाखा सहित सभी शाखाओं में भर्ती के लिए मानक प्रवेश परीक्षा के रूप में कार्य करती रहेगी।

जीएटीई स्कोर योजना के लिए प्रवेश स्तर की शैक्षणिक योग्यताएं एएफसीएटी के माध्यम से तकनीकी शाखा के लिए मौजूदा भर्ती मानदंडों के अनुरूप ही रहेंगी। स्वीकार्य जीएटीई विषयों की एक विस्तृत सूची भारतीय वायु सेना द्वारा एएफसीएटी अधिसूचना 02/2026 में औपचारिक रूप से प्रकाशित की गई है। यह https:\www.afcat.edcil.co.in और www.careeriaf.gov.in पर उपलब्ध है। अब उम्मीदवारों को अधिकतम लचीलापन और अवसर मिलेगा। योग्य उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार एएफसीएटी और जीएटीई स्कोर दोनों योजनाओं के माध्यम से तकनीकी शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना में अधिकारी स्‍तर की सेवाओं में प्रवेश योजनाओं के बारे में नियमित अपडेट के लिए, इच्छुक उम्मीदवार डीआईएसएचए इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @careeriniaf (इंस्टाग्राम और एक्‍स) और @DISHA भारतीय वायु सेना (फेसबुक, यूट्यूब, लिंक्डइन) को फॉलो कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

6 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

6 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

7 घंटे ago