भारत

सिंगापुर हवाई प्रदर्शनी 2026 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ के साथ सिंगापुर हवाई प्रदर्शनी 2026 में भाग ले रही है, जिसमें प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी शामिल है। अपनी सटीक उड़ान क्षमता, क्लोज-फॉर्मेशन पैंतरेबाजी और अनुशासित प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध सारंग टीम एएलएच ध्रुव की परिचालन बहुमुखी प्रतिभा, फुर्ती व विश्वसनीयता का प्रभावशाली प्रदर्शन करती है। यह हेलीकॉप्टर विविध प्रकार की परिचालन भूमिकाओं के लिए इसकी उपयुक्तता को भी दर्शाता है।

सिंगापुर हवाई प्रदर्शनी 2026, एशिया का प्रमुख द्विवार्षिक एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी कार्यक्रम 03 से 08 फरवरी, 2026 तक चांगी एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। यह एयर शो विश्वभर की वायु सेनाओं, उद्योग जगत के प्रमुख कारोबारियों तथा विमानन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है। इस अवसर पर उन्नत सैन्य व असैन्य विमानन प्लेटफॉर्म का प्रदर्शन किया जाता है, साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पेशेवर संवाद, रणनीतिक चर्चा और उद्योग साझेदारियों को प्रोत्साहन मिलता है।

सिंगापुर हवाई प्रदर्शनी 2026 में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के साथ-साथ तीन अन्य एरोबैटिक टीमों की भी भागीदारी हो रही है। इसके अतिरिक्त, एयर शो के दौरान 37 विमानों का रणनीतिक प्रदर्शन भी किया जाएगा।

सारंग एरोबैटिक टीम का गठन वर्ष 2005 में किया गया था और यह पांच अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) से सुसज्जित है। इस टीम ने सिंगापुर एयर शो (2024 व 2026) के अलावा एमएकेएस इंटरनेशनल एयर शो, रूस (2021), दुबई एयर शो (2021 और 2023) तथा बहरीन इंटरनेशनल एयर शो (2024) जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। यह टीम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से प्रदर्शन करती रही है और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत अभियानों में भी इसने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

11 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

12 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

14 घंटे ago