Defence News

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद वापस लौटी

भारतीय वायुसेना (IAF) की टुकड़ी मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद 10 अगस्त 24 को भारत लौट आई। संयुक्त हवाई अभ्यास रॉयल मलेशियाई वायु सेना (RMAF) के सहयोग से 05 से 09 अगस्त 2024 तक मलेशिया के कुआंतान में आयोजित किया गया था। भारतीय वायुसेना ने इसमें एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ भाग लिया।

इस अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने आरएमएएफ के SU-30MKM लड़ाकू विमानों के साथ हवाई युद्ध अभियानों में दोनों वायु सेनाओं के चालक दल के एक-दूसरे के प्रचालनगत प्रोटोकॉल से परिचित होने के लिए भाग लिया, जिससे एसयू-30 विमान संचालन में अंतर-संचालन, समानता और समग्र प्रभावशीलता में वृद्धि हुई। प्रचालनगत दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से, दोनों वायु सेनाओं के तकनीकी विशेषज्ञों ने अप़नी रख-रखाव प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

34 मिनट ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

55 मिनट ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

58 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

7 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

7 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

7 घंटे ago