अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के मटाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रबंधन की जिम्मेदारी भारतीय एवं रूसी कंपनियों को मिली

श्रीलंका के मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारी एक भारतीय कम्‍पनी को रूस की कम्‍पनी के साथ संयुक्त रूप से सौंपी गई है। इस हवाई अड्डे का निर्माण 20.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर में किया गया है और एक समय उड़ानों की कमी की वजह से इसे ‘दुनिया का सबसे सुनसान हवाई अड्डा’ करार दिया गया था। श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने द्वीप के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारियों के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।

बंदरगाह, जहाजरानी और विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डी. सिल्वा द्वारा मंत्रिमंडल को सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार ये दोनों कम्‍पनियां 30 वर्षों की अवधि के लिए हवाई अड्डे का प्रबंधन संभालेंगी। श्रीलंका के मंत्रिमंडल द्वारा नियुक्त वार्ता समिति की सिफारिशों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है जो विमानन प्रबंधन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

10 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

10 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

10 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago