Defence News

भारतीय सेना ने कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से द्रास तक ‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ कार रैली को रवाना किया

दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने 11 जुलाई, 2024 को करिअप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली छावनी से कारगिल युद्ध में भारत की विजय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ नामक कार रैली को रवाना किया।

‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ कार रैली कारगिल युद्ध वीरों के शौर्य, दृढ़ता और बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। यह कारगिल युद्ध के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मनाई जा रही है। कार रैली को 30 जून 2024 को तनोट सीमा चौकी, तेजू और कोच्चि बंदरगाह से एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान नागरिकों की ओर से देश भर के सैनिकों, विशेषकर सीमाओं पर तैनात सैनिकों को संदेश दिए गए।

विभिन्न टीम 9 जुलाई को दिल्ली में एकत्रित हुईं और आज उन्हें झंडी दिखाकर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक के लिए रवाना किया गया। रैली 15 जुलाई 2024 को कारगिल युद्ध स्मारक पर समाप्त होने से पहले 10000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

यह रैली मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न सैन्य स्टेशनों से होकर गुज़रती है और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों का सम्मान करती है। सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण और ध्वजारोहण समारोह, सेवारत कर्मियों, दिग्गजों, वीर नारियों और वीर सैनिकों के परिवारजनों और प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किए जा रहे हैं। कारगिल युद्ध के अदम्य प्रदर्शन करने वाले जाबाज़ों और वीर नारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

भारतीय सेना के सहयोग से महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा आयोजित इस रैली में नागरिक अपने संदेश पत्र, कविता, रेखाचित्र और अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के रूप में भेज रहे हैं। जैसे-जैसे यह रैली देश के कोने-कोने से गुजर रही है, कारगिल युद्ध के दौरान साहस, बलिदान और देशभक्ति की कहानियां सुनाई जा रही हैं। संपूर्ण भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम से एकत्र किए गए पत्रों, संदेशों और पोस्टर/फोटोग्राफ के रूप में भी रैली द्वारा संदेश दिए जा रहे हैं। यह अभियान सभी भारतीयों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रशंसा और सराहना व्यक्त करने का आह्वान और सुअवसर है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

5 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

5 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

8 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

8 घंटे ago