भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के कमकारी सेक्टर में पाकिस्तान की ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ (बैट) के हमले को शनिवार को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। ‘बैट’ में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह कमकारी सेक्टर में ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को नाकाम कर दिया।’’ उसने कहा, ‘‘एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। जारी अभियान में पांच जवान घायल हुए हैं।’’ सूत्र के मुताबिक, अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…