भारत

भारतीय सेना ने अग्निवीर अजय कुमार को मिलने वाले पारिश्रमिक पर स्पष्टीकरण जारी किया

भारतीय सेना ने शहीद अग्निवीर अजय कुमार को सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कुल मान्‍य राशि में से अग्निवीर अजय के परिवार को 98 लाख 39 हजार रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।       स्‍पष्‍टीकरण में कहा गया है कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के बाद शीघ्र ही दिए जाएंगे। भारतीय सेना का यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कुछ पोस्ट को ध्‍यान में रखते हुए आया है, जिनमें दावा किया गया था कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, “भारतीय सेना अग्निवीरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है!”

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago