बिज़नेस

BCGCL ने अपनी पहली कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए पहली बोली-पूर्व बैठक आयोजित की

भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) ने अपनी पहली कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए अपनी पहली बोली-पूर्व बैठक 1 जुलाई को नोएडा में आयोजित की। इस बैठक में 8 संभावित बोलीदाताओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बोली-पूर्व बैठक ने व्यापक चर्चाओं, स्पष्टीकरण, सहयोग के अवसरों, और परियोजना के बारे में आवश्यक जानकारियां उपलब्‍ध कराने के लिए एक उपयुक्‍त प्‍लेटफॉर्म या मंच प्रदान किया।

कोयला मंत्रालय के रणनीतिक निर्देश के तहत बीसीजीसीएल ने तीन एकमुश्त टर्नकी (एलएसटीके) पैकेजों के लिए निविदाएं जारी की थीं – 30 मई को एलएसटीके-2, और 14 जून को एलएसटीके-3 और एलएसटीके-4। इन निविदाओं का उद्देश्य विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट (डीएफआर) को अंतिम रूप देना है जो कि परियोजना की प्रगति के बारे में जानने के लिए अत्‍यंत आवश्यक है।

सरकार ने निवेश और कोल इंडिया लिमिटेड एवं भेल के बीच संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन को मंजूरी दे दी है जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड की 51% हिस्सेदारी है। तदनुसार, कोल इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनी बीसीजीसीएल का गठन किया गया है ताकि कोयले से रसायन तैयार करने का कार्य आगे बढ़ाया जा सके।

बीसीजीसीएल भारत में अपनी पहली कोयला गैसीकरण परियोजना की दिशा में निरंतर व्‍यापक प्रगति कर रही है। ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के लखनपुर क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली इस परियोजना ने हाल ही में निविदाएं जारी करने के साथ ही महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

8 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

9 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

10 घंटे ago