भारतीय सेना ने शहीद अग्निवीर अजय कुमार को सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कुल मान्य राशि में से अग्निवीर अजय के परिवार को 98 लाख 39 हजार रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के बाद शीघ्र ही दिए जाएंगे। भारतीय सेना का यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कुछ पोस्ट को ध्यान में रखते हुए आया है, जिनमें दावा किया गया था कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, “भारतीय सेना अग्निवीरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है!”
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…