insamachar

आज की ताजा खबर

NASA
अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला एक्‍सिओम-4 मिशन के तीन अन्‍य सदस्‍यों के साथ आज पृथ्वी पर लौटेंगे

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियोम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उनकी यह वापसी 18 दिन बाद हो रही है। चारो अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसएक्स ड्रैगन से 22 घंटे की यात्रा कल शुरु की। अनुमान है कि ये अंतरिक्ष यात्री आज भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे कैलिफोर्निया तट पर उतरेंगे। अंतरिक्ष स्‍टेशन से विदाई पर शुभांशु शुक्ला ने अपनी यात्रा को अविश्वसनीय बताया।

यह आकाश गंगा मिशन, एक्सियोम स्पेस, नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संयुक्त प्रयास है। यह आगामी गगनयान मिशन और प्रस्तावित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन सहित भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान महत्वाकांक्षाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला ने विशेष रूप से भारत के लिए सात सूक्ष्म-गुरुत्व प्रयोग किए, जो अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *