खेल

कजाकिस्तान में एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 43 पदक जीते

कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 43 पदक जीते। इस चैंपियनशिप के दोनों श्रेणियों में भारत ने कुल 12 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य पदक अपने नाम किये। भारतीय अंडर-22 टीम ने कल सात स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक सहित 21 पदक जीते, जबकि युवा वर्ग ने सोमवार को पांच स्वर्ण, नौ रजत और आठ कांस्य पदक सहित 22 पदक जीते। भारत मेजबान कजाकिस्तान के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। कजाकिस्तान ने 48 पदक जीते।

अंडर-22 वर्ग में कल सात भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में मौजूदा युवा विश्व चैंपियन विश्वनाथ सुरेश ने 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान के कराप येरनार को 5-0 से हराया। 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में निखिल ने कजाकिस्तान के सबीर येरबोलाट को हराया जबकि आकाश गोरखा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में कजाकिस्तान के रुसलान कुजेउबायेव पर 4-1 से जीत हासिल की।

महिला वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी मुक्केबाज प्रीति ने 54 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले के फाइनल में कजाकिस्तान की बजरोवा एलिना के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। पूनम पूनिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की साकीश अनेल को हराया जबकि प्राची ने 63 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की मुक्केबाज अनार तुर्सिनबेक को हराया। मुस्कान ने उज्बेकिस्तान की ज़ोकिरोवा अज़ीज़ा के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद 3-2 के विभाजन निर्णय के साथ स्वर्ण पदक जीता और भारत को सातवां अंडर-22 स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले सोमवार को युवा वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों ने 22 पदक जीते, जिनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

21 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

21 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

21 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago