भारत

भारतीय तटरक्षक और जापान तटरक्षक ने मुंबई में समुद्री प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संयुक्‍त अभ्‍यास किया

भारतीय तटरक्षक और जापान तटरक्षक ने मुंबई में समुद्री प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संयुक्‍त अभ्‍यास किया। इससे भारत और जापान के बीच मजबूत नौवहन भागीदारी और स्‍वतंत्र तथा मुक्‍त हिंद-प्रशांत के प्रति पुष्टि सुदृढ़ हुई। अभ्‍यास के अंतर्गत जापान तटरक्षक कमांडेंट एडमिरल योशियो सेगुची ने कल एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्‍यालय-पश्चिम का दौरा किया।

एडमिरल सेगुची ने भारतीय तटरक्षक क्षेत्र-पश्चिम के कमांडर महानिरीक्षक भीष्‍म शर्मा से शिष्‍टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्‍यकता पर बल दिया।

दोनों पक्षों ने भारतीय तटरक्षक के प्रदूषण नियंत्रक पोत आईसीजीएस समुद्र प्रहरी पर संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय पोत निर्माण क्षमताओं के आकलन के लिए मझगांव डॉक शिप बिल्‍डर्स लिमिटेड का दौरा भी किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

3 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

3 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

3 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

6 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

6 घंटे ago