मौनी अमावस्या पर आज उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर रहे हैं। प्रयागराज के संगम में आयोजित होने वाले वार्षिक धार्मिक आयोजन माघ मेले का यह तीसरा महत्वपूर्ण स्नान है।
प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही स्नान कर रहे हैं। किन्नर अखाड़ा समेत कई अखाड़ों के संतों और धर्मगुरुओं ने भी संगम पर स्नान किया। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसके तहत कई अस्थायी पुल, टेंट और सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं। इस बार प्रशासन द्वारा 3 किलोमीटर से अधिक लंबे घाट तैयार किए गए हैं। प्रयागराज के डीएम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं और पुलिस तथा प्रशासन हर चीज का ध्यान रख रहे हैं।
कल एक करोड़ 50 लाख लोगों ने संगम पर स्नान किया था। आज भी प्रशासन को लगभग 3 करोड़ लोगों के संगम में स्नान करने की उम्मीद है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…