भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में तेल रिसाव की समस्या से निपटने की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए पश्चिम बंगाल में प्रदूषण से बचाव हेतु सम्मेलन और प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 22-23 मई, 2024 को हल्दिया स्थित मुख्यालय तटरक्षक जिला संख्या 8 (पश्चिम बंगाल) में ‘प्रदूषण से बचाव हेतु सम्मेलन व प्रशिक्षण अभ्यास’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समुद्र में तेल रिसाव की घटना से निपटने की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए तेल प्रबंधन एजेंसियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख हितधारकों ने भी भाग लिया है।

प्रतिभागी जोर-शोर से अभ्यास में लगे हुए हैं, वे अपनी प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने और सभी शामिल पक्षों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए अनुरूपित परिदृश्यों पर सहयोग कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान, प्रदूषण से निपटने वाले अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को पर्यावरणीय संकटों के दौरान उनकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

मुख्यालय तटरक्षक जिला संख्या 8 (पश्चिम बंगाल) के कमांडर ने राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिकता योजना के तालमेल और प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समुद्री संसाधनों की रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का उल्लेख किया और सुरक्षित समुद्र एवं स्वच्छ तटों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

7 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

7 घंटे ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

7 घंटे ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…

7 घंटे ago

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी आधारित “साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया” के लोगो का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…

8 घंटे ago