Defence News

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में मनीला, फिलीपींस का दौरा किया। इस दौरे ने फिलीपींस के साथ भारत के मजबूत संबंधों को और मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

पोर्ट कॉल में भारतीय और फिलीपींस नौसेना के कर्मियों के बीच विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई), खेल कार्यक्रम, क्रॉस डेक दौरे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोगी सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम शामिल थे।

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, और जहाजों के कमांडिंग ऑफिसर आर एडमिरल राजेश धनखड़, ने कमांडर फिलीपीन फ्लीट (सीपीएफ), आर एडमिरल रेनाटो डेविड, और डिप्टी कमांडेंट फॉर ऑपरेशंस, फिलीपीन कोस्ट गार्ड, वी एडमिरल रोलैंडो लिज़ोर पुंजालन जूनियर, के साथ बातचीत की। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट ने फ्लैग ऑफिसर इन कमांड, वाइस एडमिरल टोरिबियो डुलिनयान अदासी जेटी के साथ आपसी हितों के मामलों, सहयोग के अवसरों एवं क्षेत्र में और उससे परे भी मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर व्यापक चर्चा की। इस यात्रा ने भारत और फिलीपींस की नौसेनाओं के बीच नौसैनिक सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने पर चर्चा का अवसर प्रदान किया।

पोर्ट कॉल भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत राजनयिक और रक्षा संबंधों का एक प्रमाण है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए यह भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘सागर’ नीति के अनुसरण में प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

57 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago