insamachar

आज की ताजा खबर

Indian Coast Guard has launched an extensive operation to search for fishermen who have been missing since Cyclone Mursu
Defence News भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। आंध्र प्रदेश के ओंगोल में कोठापटनम तट पर तमिलनाडु के तीन मछुआरों के शव मिले हैं। बाद में भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र से एक अन्य मछुआरे का शव भी बरामद किया। शेष पांच मछुआरों की तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु से तीन नौकाएं मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई थीं। मुरसु चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए सोमवार को दो नौकाओं ने रामायपट्टनम बंदरगाह के पास सुरक्षित स्थान पर लंगर डाल दिया, जबकि तीसरी नौका निजामपट्टनम बंदरगाह की ओर चली गई। तीसरी नौका पर सवार नौ मछुआरे तीन नवंबर को निजामपट्टनम से रामायपट्टनम में अन्य मछुआरों से मिलने के लिए रवाना हुए थे।

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने मछुआरों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सात-सात लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसमें से दो लाख रुपये तत्काल जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि मृतकों के शव सरकारी खर्च पर तमिलनाडु लाए जाएं और उनके परिजनों को सौंपे जाएं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *