भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा अभियानों को बढ़ावा देने के लिए केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर समर्पित जेटी का उद्घाटन किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर एक नए समर्पित आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया। 76.7 मीटर की अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेजी से तैनाती और वापसी में सहायता करेगी। इससे तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव, तस्करीरोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी बढ़ेगी। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर और विझिनजाम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर पोर्ट के निकट स्थित यह जेटी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महानिदेशक परमेश शिवमणि ने नई सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इसे तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमताओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस कार्यक्रम में कमांडर, आईसीजी क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक भीष्म शर्मा के साथ विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड, केरल सरकार, केरल समुद्री बोर्ड, राज्य पुलिस, पत्तन प्राधिकारी, भारतीय सेना, अदानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

7 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

7 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago