भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर एक नए समर्पित आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया। 76.7 मीटर की अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेजी से तैनाती और वापसी में सहायता करेगी। इससे तटीय निगरानी, खोज और बचाव, तस्करीरोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी बढ़ेगी। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर और विझिनजाम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर पोर्ट के निकट स्थित यह जेटी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
महानिदेशक परमेश शिवमणि ने नई सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इसे तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमताओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस कार्यक्रम में कमांडर, आईसीजी क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक भीष्म शर्मा के साथ विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड, केरल सरकार, केरल समुद्री बोर्ड, राज्य पुलिस, पत्तन प्राधिकारी, भारतीय सेना, अदानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…
क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…
भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…
भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…