भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 26 जुलाई, 2024 को लगभग 0930 बजे महाराष्ट्र के अलीबाग के तट पर फंसे जहाज, बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ के भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों का बचाया। आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को 25 जुलाई, 2024 को 1327 बजे जहाज से संकट कॉल प्राप्त हुई थी।
122 मीटर लंबा जहाज, जिसमें भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे, अलीबाग से लगभग 01 समुद्री मील दूर चट्टानों पर फंस गया। इसने लंगर खींचने, इंजन कक्ष में पानी भरने और नियंत्रण खोने की सूचना दी। महाराष्ट्र तट पर अत्यंत विषम समुद्री परिस्थितियों और क्षेत्र में चट्टानों की उपस्थिति की पृष्ठभूमि में, हवाई जहाज से बचाव करना एकमात्र व्यावहारिक विकल्प था।
तदनुसार, आईसीजी ने 26 जुलाई, 2024 की सुबह बचाव अभियान शुरू किया। प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर ने बल्क कैरियर से चालक दल के सभी 14 सदस्यों का सफलतापूर्वक बचाव किया। चालक दल के सदस्यों को अलीबाग समुद्र तट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आईसीजी स्टेशन मुरुद जंजीरा वर्तमान में नाविकों को आगे की चिकित्सा व अन्य सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। पोत और आसपास के वातावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…