भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने पोर्ट ब्लेयर के तट के निकट फिलीपींस के चालक दल को चिकित्सा संबंधी आपातकाल की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकाला

एक त्वरित चिकित्सा निकासी (मेडिकल इवेक्युएशन) अभियान में, भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) जहाज, सी-428 ने 09 अगस्त, 2024 की सुबह पोर्ट ब्लेयर के मार्शल द्वीप ध्वज वाले पोत ओलंपिया जीआर से फिलीपींस के 39 वर्षीय चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बाहर निकाला। यह जहाज हल्दिया से इंडोनेशिया के लिए अंडमान – निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर था। इसी दौरान, इंजन कक्ष में काम करते समय चालक दल के एक सदस्य का बायां हाथ का अंगूठा बुरी तरह कुचल गया। जहाज के मास्टर ने 08 अगस्त, 2024 को 1608 बजे जहाज पर चिकित्सा आपातकाल के बारे में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) पोर्ट ब्लेयर से संपर्क किया और भारतीय तटरक्षक बल से सहायता मांगी।

सूचना मिलने पर, एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने तुरंत कार्रवाई की और जहाज को पोर्ट ब्लेयर की ओर जाने की सलाह दी। इस बीच एमआरसीसी ने पोर्ट ब्लेयर में जहाज और हेलीकॉप्टर से युक्त भारतीय तटरक्षक बल की खोज और बचाव इकाइयों को मेडिकल इवेक्युएशन के लिए तैनात रहने के लिए सतर्क कर दिया। इसके बाद, पोर्ट ब्लेयर से मेडवेक के लिए जहाज सी-428 को तैनात किया गया और इसने मरीज को पोर्ट ब्लेयर के एमवी ओलंपिया जीआर से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे उसी दिन सुबह पोर्ट ब्लेयर लाया। इसके बाद, उसे पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सौंप दिया गया।

समय पर मेडिकल इवेक्युएशन के माध्यम से समुद्र में संकट में फंसे नाविकों की सहायता करने के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता प्रमाणित होती है।

Editor

Recent Posts

एनडीए की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई।…

3 घंटे ago

भारत और चीन ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को दोहराया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन यात्रा के दौरान पेइचिंग में चीन की उप विदेश…

3 घंटे ago

बिहार और असम सरकारें नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेंगी

बिहार और असम की राज्य सरकारों ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत…

3 घंटे ago