भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट के पास IFB सेंट फ्रांसिस पोत पर सिर में चोट लगने से घायल मछुआरे को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने एक मछुआरे जिसके सर पर चोट लगी थी, को बचाने के लिए एक साहसी रात्रि बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बीती 01 मई, 2024 की रात को वेरावल, गुजरात से लगभग 130 किमी पश्चिम में समुद्र की अशांत स्थिति के कारण एक मछुआरा भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (इंडियन फिशिंग बोट- आईएफबी) सेंट फ्रांसिस पर बुरी तरह गिर गया था।

भारतीय तटरक्षक बल को वेरावल में तटरक्षक समुद्री बचाव उप केंद्र से एक संकटपूर्ण सन्देश (कॉल) मिला। इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के पोत (जहाज) सी-153, जो कि उस समय एक निगरानी मिशन पर था, ने चिकित्सा निकासी (मेडिकल इवैकुएशन) में सहायता के लिए अपना रास्ता बदल दिया। आईसीजी ने घायल मछुआरे को आईएफबी सेंट फ्रांसिस से सफलतापूर्वक निकाला कर उसे तुरंत उसे आगे के उपचार के लिए वेरावल में एक चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित कर दिया।

यह बचाव अभियान समुद्र में बहुमूल्य जीवन की रक्षा करने, समुद्री जल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने आदर्श वाक्य “वी प्रोटेक्ट” अथवा “वयम् रक्षामः” के प्रति सत्यनिष्ठ बने रहने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…

25 मिनट ago

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

35 मिनट ago

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

20 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

21 घंटे ago