भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 17 जुलाई, 2024 को एक समन्वित समुद्री-वायु अभियान में, भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बीच, केरल के कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसे हुए भारतीय मछुआरे की नाव (आईएफबी) आशनी का सफलतापूर्वक बचाव किया, जिसमें 11 लोगों का एक दल सवार था। यह नाव कील के पास पतवार के टूटने के कारण पानी भर जाने और प्रोपल्शन नहीं हो पाने के कारण जोखिम की स्थिति में थी, जिससे उसमें सवार लोगों की सुरक्षा को खतरा था।
समुद्री निगरानी पर लगे आईसीजी डोर्नियर विमान ने 16 जुलाई, 2024 की रात को संकटग्रस्त भारतीय मछुआरे की नाव का पता लगाया। गश्त कर रहे आईसीजी जहाज सक्षम को आईसीजी जिला मुख्यालय संख्या 4 (केरल और माहे) द्वारा जहाज की सहायता के लिए तुरंत मोड़ दिया गया। प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ एक और आईसीजी जहाज अभिनव को तैनात किया गया।
आईसीजी की एक तकनीकी टीम संकटग्रस्त नाव तक पहुंची, नाव में पानी भरने से रोकने का प्रयास किया और आवश्यक सहायता प्रदान की। अभियान का समापन सभी चालक दल के सदस्यों और जहाज को बचाने के साथ हुआ।
इसके बाद नाव को मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया। इस अभियान ने एक बार फिर देश के समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को उजागर किया।
सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने आज वडोदरा में प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सतत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…
वाणिज्यिक वाहन चालकों और फ्लीट संचालकों के लिए ‘आवागमन को सुगम बनाने’ की पहल के…
भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…
भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…
कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…