नई दिल्ली: भारतीय दूतावास ने इजराइल और ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी की।
इजराइल में भारतीय दूतावास ने इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड (https://oref.org.il/eng) द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है। कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।
ईरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। सलाह में कहा गया है, “ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।”
पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के…
भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह…
श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव…
नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव के…