बिजली खरीद-बिक्री बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) में कुल कारोबार मात्रा इस साल मई में करीब 29 प्रतिशत बढ़कर 1,063.3 करोड़ यूनिट रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 825.1 करोड़ यूनिट थी। बयान के अनुसार, आईईएक्स की मासिक कारोबार मात्रा मई, 2024 में 29 प्रतिशत बढ़कर 1063.3 करोड़ यूनिट रही। नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (REC) सालाना आधार पर 640.3 प्रतिशत बढ़कर 105.5 करोड़ यूनिट रहा। कुल 10.55 लाख आरईसी प्रमाणपत्र (105.5 करोड़ यूनिट) का कारोबार कारोबारी सत्र आठ मई और 29 मई को हुआ। यह कारोबार क्रमश: 185 रुपये प्रति आरईसी तथा 165 प्रतिशत आरईसी पर हुआ।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…