भारत

भारतीय फेरोअलॉयज और उत्पादक संघ (आईएफएपीए) ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय फेरो अलॉयज सम्मेलन की मेजबानी की

भारतीय फेरोअलॉयज और उत्पादक संघ (आईएफएपीए) ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय फेरो अलॉयज सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें 10 व्यावहारिक सत्र में 30 से अधिक वक्ताओं के साथ 550 प्रतिनिधी शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री इस्पात और भारी उद्योग एचडी कुमारस्वामी की उपस्थिति थे।

केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन सत्र में कहा की “फेरो अलॉयज भारतीय इस्पात उद्योग के लिए आवश्यक है, जो घरेलू खपत और विदेशी मुद्रा आय दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हालांकि उद्योग वर्तमान में उच्च बिजली शुल्क, घरेलू अयस्क की सीमित आपूर्ति और फेरो अलॉयज उद्योग के लिए गुणवत्ता वाले कोक की सीमित आपूर्ति जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।” उन्होंने आश्वासन दिया, की इस्पात मंत्रालय इन मुद्दों से अवगत है और फेरो अलॉयज क्षेत्र का समर्थन करने के लिए समय पर उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर, आईएफएपीए के अध्यक्ष मनीष सारदा ने कहा की “भारत मैंगनीज मिश्र धातुओं का सबसे बड़ा निर्यातक और फेरोक्रोम का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। हालांकि अन्य निर्यातक देशों की तुलना में उच्च घरेलू बिजली की कीमतों, प्रमुख आयातों पर शुल्क के कारण उद्योग की वैश्विक स्थिति और विदेशी मुद्रा उत्पादन क्षमता सीमित है। उदाहरण के लिए देश में उच्च श्रेणी के अयस्क की कम उपलब्धता को देखते हुए मैंगनीज अयस्क के आयात पर ढाई प्रतिशत का वर्तमान मूल सीमा शुल्क हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस्पात मंत्रालय उद्योग की विकास यात्रा में इन बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।

इस अवसर पर मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) के सीएमडी ए.के. सक्सेना ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी के सामने घरेलू उद्योग की कच्चे माल के मामले में आत्मनिर्भर बनने की चुनौती है।

“मॉयल का उत्पादन घरेलू उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन खपत के मामले में यह बहुत कम है। घरेलू कच्चे माल की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए मॉयल खनन क्षमता को बड़े पैमाने पर बढ़ा रहा है।

वित्त वर्ष 2024 में देश का मैंगनीज मिश्र धातु (फेरो और सिलिको मैंगनीज) का उत्पादन 3 दशमलव 5 मिलियन टन रहा, जिसमें से कुल निर्यात 1 दशमलव 8 मिलियन टन था। 1 दशमलव 5 मिलियन टन के क्रोम मिश्र धातु के कुल उत्पादन में से निर्यात शिपमेंट 0.75 मिलियन टन रहा। पिछले वित्त वर्ष में कुल फेरोएलॉय उत्पादन 5 दशमलव 2 मिलियन टन था, जिसमें से निर्यात मात्रा 2 दशमलव 6 मिलियन टन थी।

घरेलू फेरोएलॉय उद्योग का शीर्ष निकाय आईएफएपीए उद्योग और नीति स्थापना के बीच एक सेतु का काम करता है। 1961 में स्थापित इस निकाय के लगभग 85 सदस्य हैं। बिगमिंट चौथे अंतर्राष्ट्रीय फेरोएलॉय सम्मेलन का नालेज और मीडिया भागीदार है।

जिसमें तकनीकी सत्रों की एक श्रृंखला स्टील और स्टेनलेस स्टील, अयस्क और मिश्र धातु, बिजली, कोक और प्रौद्योगिकी, साथ ही भारत में लौह धातु विज्ञान और फेरो मिश्र धातु क्षेत्र के डीकार्बोनाइजेशन पर थी।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म…

11 घंटे ago

NTA ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-CUET 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम घोषित किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…

11 घंटे ago

INCOIS ने अपने पहले अल नीनो बुलेटिन में बढ़ते समुद्री तापमान और समुद्री दबाव को लेकर चेतावनी दी

आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…

11 घंटे ago

खान मंत्रालय ने 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम किए

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…

11 घंटे ago

सीसीआई ने अल्फा वेव वेंचर्स II, एलपी द्वारा एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…

11 घंटे ago

CCI ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…

11 घंटे ago