मुंबई: माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं के बंद होने के प्रभाव से भारतीय वित्तीय और भुगतान प्रणालियाँ काफी हद तक सुरक्षित रहीं। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने अपनी विनियमित संस्थाओं पर माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं के बंद होने के प्रभाव का आकलन किया है, जिससे पता चला है कि मात्र 10 बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय निगम- एन.बी.एफ.सी. में मामूली व्यवधान आए, जिन्हें आसानी से हल कर लिया गया। आर.बी.आई. ने कहा कि केवल कुछ ही बैंक क्राउडस्ट्राइक टूल का उपयोग कर रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम- एन.पी.सी.आई. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अस्बे ने कहा कि व्यापक रूप से लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस-यू.पी.आई. सहित देश के भुगतान तंत्र पर भी इसका प्रभाव नहीं पडा। आर.बी.आई. ने अपनी सभी विनियमित संस्थाओं को एक सलाह जारी कर सतर्क रहने और सहज परिचालन तथा निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए कहा है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…