बिज़नेस

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए पर 11वें दौर की वार्ता नई दिल्ली में संपन्न

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए) पर 11वें दौर की वार्ता 18-23 अगस्त 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने के साझा उद्देश्य को और बल मिला।

पिछले दौरों और अंतर-सत्रीय बैठकों में हुई प्रगति के आधार पर वार्ता में वस्तुओं, सेवाओं और गतिशीलता, डिजिटल व्यापार, उत्पत्ति के नियम, कानूनी और संस्थागत प्रावधान, पर्यावरण, श्रम और लिंग सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। इससे शेष प्रावधानों में अभिसरण के लिए बेहतर समझ विकसित हुई।

दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि यह दोनों पक्षों के लिए सार्थक लाभ, आर्थिक अवसर और संतुलित परिणाम प्रदान करे। बातचीत में तेजी बनाए रखने और अभिसरण के लिए दोनों साझेदार वर्चुअल इंटरसेशन के माध्यम से वार्ता जारी रखेंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया भविष्य की ओर देखते हुए और भविष्य के लिए तैयार ढाँचे की दिशा में काम करने की साझा महत्वाकांक्षा और आपसी समझ के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक सहयोग के शीघ्र समापन के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। जैसे-जैसे भारत अनेक व्यापार समझौतों के माध्यम से अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है, यह दौर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक आकांक्षाओं के साथ आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

3 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

5 घंटे ago