भारत

लाल सागर में यमन तट के पास हमले के बाद भारतीय ध्वज वाला जहाज डूबा; सभी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित

भारतीय ध्वज वाला वाणिज्यिक पोत एमएसवी फैज़ नूरे ओलैया कल यमन तट के पास हमले के बाद लाल सागर में डूब गया। पोत पर सवार सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से13 भारतीय थे।

भारतीय ध्वज वाला यह वाणिज्यिक पोत सऊदी अरब से तेल लेकर आ रहा था। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के जलक्षेत्र के पास मिसाइल हमले के बाद पोत लाल सागर में डूब गया। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत इस अकारण हमले की कड़ी निंदा करता है और हमारे लोगों की सुरक्षा देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा की क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले की लगातार घटनाएं चिंताजनक हैं। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए और क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और व्यापार शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने बताया कि रियाद में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

11 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

11 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

16 घंटे ago