भारत

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में अत्यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी आज तेज वर्षा होने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और मध्य प्रदेश में कल तक तेज बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल, केरल, माहे और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर दिन में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में शिरकत की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…

14 घंटे ago

भारत ने न्यूजीलैंड पर 118 रनों की बढ़त बनाई; तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंग्‍टन में न्‍यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…

15 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से हर दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्र की प्रगति को गति देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…

15 घंटे ago