भारतीय हॉकी टीम चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, फाइनल में कोरिया से मुकाबला होगा। इस शानदार जीत से भारत सुपर – फोर में शीर्ष स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया भी मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुँचा है। फाइनल में आज शाम 7:30 बजे भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि कल के मैच में पहले जो की गई गलतियों को हम न दोहराएं और अपने सकारात्मक पहलुओं को जारी रखें। हमें उम्मीद है कि हम अगला मैच जीतेंगे। हम कल भी अपनी आज की मानसिकता को जारी रखने की कोशिश करेंगे और शुरू से ही अपना 100% देंगे। ऐसा माहौल कम ही देखने को मिलता है। बारिश जैसी किसी भी परेशानी के बावजूद दर्शक हमारे साथ खड़े रहे।
भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने कहा, टीम ने वाकई बहुत अच्छा खेला। हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा, जो पहले 3-4 मैचों में नहीं हो पाया था। हमारे फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर हरमन गोल नहीं कर पाए, तो भी कोई बात नहीं क्योंकि हमारे पास अच्छे फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…