भारत

इंडियन लाइट टैंक ने उच्च ऊंचाई पर कई राउंड सटीक गोलाबारी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की

इंडियन लाइट टैंक (आईएलटी) ने 4200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर, लगातार सटीक परिणामों के साथ, उच्च ऊंचाई वाले पहाड़ी स्‍थलों पर विभिन्न रेंजों पर कई राउंड की गोलाबारी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सितंबर 2024 में रेगिस्तानी वातावरण में किए गए चरण I के परीक्षण के बाद यह अगला परीक्षण है। इस लाइट टैंक को भारतीय सेना की प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव आवश्यकताओं के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की चेन्नई स्थित प्रयोगशाला, कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट द्वारा परिभाषित, डिज़ाइन और विकसित किया गया है। इसका निर्माण इंडस्ट्री पार्टनर लार्सन एंड टुब्रो प्रिसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स द्वारा किया गया है।

आईएलटी को 25 टन वर्ग के बख्तरबंद लड़ाकू वाहन के रूप में डिजाइन किया जा रहा है, ताकि उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। एकीकृत तरीके के साथ-साथ डिजाइन से लेकर कार्यान्वयन और उच्च ऊंचाई पर प्रदर्शन तक का कार्य तीन वर्षों में पूरा किया गया है।

भारतीय वायुसेना द्वारा आईएलटी की हवाई परिवहन क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया। ऐसी क्षमता से आईएलटी को उन परिचालन स्थितियों में त्वरित तैनाती में सहायता मिलेगी जो सड़क या रेल की पहुंच से दूर और कठिन हैं। आंतरिक प्रदर्शन परीक्षणों के इन दो चरणों के साथ, जिन्हें भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना द्वारा सक्रिय रूप से समर्थन दिया गया था, उपयोगकर्ता परीक्षणों के लिए पेश किए जाने से पहले आईएलटी को कुछ और परीक्षणों से गुजरना होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हल्के टैंक के उच्च ऊंचाई वाले सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और एलएंडटी को बधाई दी है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी उद्योग साझेदार एलएंडटी सहित पूरी लाइट टैंक टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

3 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

5 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

6 घंटे ago